Posts

Image
असम में तब्लीगी जमात के तब्लीगियों की मस्जिद में एंट्री नहीं मरकज कांड के बाद मूल असमिया मुसलमान तब्लीग जमात से न केवल आक्रोशित है बल्कि इससे जुड़े लोगों से दूरी बनाने लगा है। यही कारण है कि असम के कई इलाकों की मस्जिदों में इससे जुड़े लोगों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है कोरोना वायरस को देश भर में फैलाने में तब्लीग जमात की गतिविधि का खुलासा होने के बाद असम का मूल मुसलमान अपने आप को इस संगठन व विचार धारा से अलग करने में लगा हुआ है। असम के मुसलमान यह कहते हैं कि तब्लीग जमात के लोगों को वैज्ञानिक विचार धारा का होना चाहिए। निजामुद्दीन मरकज में जिस तरह से इन लोगों द्वारा सरकार एवं प्रशासन की बातों को अनदेखा किया गया है उसने न केवल पूरे देश को खतरे में डाला है बल्कि सामूहिक रूप से मुस्लिम समुदाय को लज्जित किया है। राज्य के एक स्थानीय अखबार में छपी खबर के मुताबिक जोरहाट और डिब्ररूगढ़ जिले की अधिकांश मस्जिदों में तब्लीग जमात से जुड़े लोगों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है। इस संबंध में गुवाहाटी के कई स्थानीय मुस्लिम नाम न छापने की शर्त पर कहते हैं कि जमात के लोगों को चाहिए कि वह आधु...

ट्रम्प के पैंट खोलते ही घुटनों पर भारत माता’: गालीबाज कॉमरेड नाम्बियार के पीछे पड़ी मुंबई पुलिस, अकाउंट लॉक

Image
‘ट्रम्प के पैंट खोलते ही घुटनों पर भारत माता’: गालीबाज कॉमरेड नाम्बियार के पीछे पड़ी मुंबई पुलिस, अकाउंट लॉक ‘कॉमरेड’ अरुण नाम्बियार (Arun Nambiar) को सोशल मीडिया पर जहर उगलना महँगा पड़ा। ट्विटर पर ‘कॉमरेड’ अरुण के कुछ ऐसे पोस्ट के स्क्रीनशॉट सामने आए हैं, जिनमें उसने भारत (भारत माता के रूप में) से लेकर मृतक पुलिस अधिकारियों तक पर भद्दे ट्वीट और फेसबुक पोस्ट किए हैं। अप्रैल 07, 2020 को किए गए एक ऐसे ही ट्वीट में ‘कॉमरेड’ अरुण नाम्बियार ने लिखा है- “तो ट्रम्प के अपनी पैंट की चेन खोलते ही भारत माता अपने घुटनों पर झुक गई?” यह ट्वीट अरुण नाम्बियार ने डोनाल्ड ट्रम्प के भारत से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की माँग करने के बाद किया है। निश्चित तौर पर यह ट्वीट भारत माता के प्रतीक के रूप में उसके उपहास करने के उद्देश्य से किया गया था। सत्ता और विचारधारा के विरोध में ये इतने आगे निकल चुके हैं कि अब उन्हें यह भी ध्यान नहीं रहता कि दिन-रात नफरत में डूबने का उन पर अब नकारात्मक असर होने लगा है। नतीजा यह होता है कि अपने भीतर के जहर को जब तक वो सोशल मीडिया पर चार लोगों के बीच नहीं उड़ेलते, तब तक उन्...

पाकिस्तान में तीन हिंदुओं के बच्चों को जिंदा जलाया, घर में लगाई आग

Image
पाकिस्तान में तीन हिंदुओं के बच्चों को जिंदा जलाया, घर में लगाई आग     मुस्लिमों द्वारा सिंध प्रांत में दो स्थानों पर हिंदुओं के मकानों में आगजनी की गई, जिसमें तीन मासूम बच्चों को जिंदा जलाकर राख कर दिया गया। बच्चों के शव इस कदर झुलस गए कि पहचानना तक मुश्किल है। लेकिन पाकिस्तानी मीडिया ने इस पूरी घटना को दबा दिया कोरोना वायरस से जब विश्व के अधिकांश देश बुरी तरह प्रभावित हैं। प्रतिदिन हजारों लोगों की मौत हो रही है। सरकार की नाकामियों के कारण यह जानलेवा रोग पड़ोसी पाकिस्तान में कुछ अधिक अनियंत्रित हो गया। मगर ऐसे समय में भी यहां अल्पसंख्यक हिंदुओं पर ज्यादातियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हफ्ताभर पहले यहां से राहत सामग्रियों के वितरण में हिंदुओं से भेदभाव करने की खबरें आई थीं, जिसने पाकिस्तान के चेहरे को विश्व के सामने बेनकाव किया था। अभी यह खबर ठंढी भी नहीं पड़ी है कि यहां से एक और चिंता बढ़ाने वाला समाचार आया है। बीते दिन मुस्लिमों द्वारा सिंध प्रांत में दो स्थानों पर हिंदुओं के मकानों में आगजनी की गई, जिसमें तीन मासूम बच्चों की झुलसने से मौत हो गई और मवेशी सहित घर का ...

चाँद मोहम्मद ने भूख से मरने का नाटक कर मँगवाया खाना, घर में था खूब राशन, फ्रिज में चिकन: होगी कार्रवाई

Image
चाँद मोहम्मद ने भूख से मरने का नाटक कर मँगवाया खाना, घर में था खूब राशन, फ्रिज में चिकन: होगी कार्रवाई किचन में महीने भर का राशन, फ्रिज में चिकन। घर में मोटरसाइकल, गैस कनेक्शन, फ्रिज, कूलर सभी चीजें उपलब्ध, फिर भी भूख से मरने का नाटक कर सरकारी कर्मचारियों से खाना मँगवाया। ये मामला है राजस्थान के खानपुरा क्षेत्र का। यहाँ के चाँद मोहम्मद नाम के शख्स ने प्रशासन से फोन करके भूख से मरने की बात कही। फिर उसने दोबारा फोन करके कहा कि वो भूख से मर रहा है। प्रशासन खाना लेकर उसके मरने के बाद पहुँचेगी क्या? अतिरिक्त जिला कलक्टर हीरालाल मीणा ने बताया कि प्रशासन ने उसकी बातों को गंभीरता से लिया और आनन-फानन में अधिकारी सूखी राशन सामग्री एवं तैयार भोजन के पैकेट लेकर गए। मगर वहाँ का नजारा देखकर अधिकारी सन्न रह गए। चाँद मोहम्मद के घर में ना सिर्फ पर्याप्त मात्रा में आटा-चावल और अन्य सामग्रियाँ भरी हुई थी, बल्कि उसका फ्रिज भी चिकन से भरा हुआ था। इसके बावजूद उसने भूख से मरने का झूठ बोला। इसके बाद जिला प्रशासन ने चाँद के खिलाफ कानूनी कर्रवाई की बात करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। ...

मस्जिद-मदरसा, नेपाल, पाकिस्तान: जालिम मुखिया का भारत में ‘कोरोना जिहाद’ का प्लान

Image
मस्जिद-मदरसा, नेपाल, पाकिस्तान: जालिम मुखिया का भारत में ‘कोरोना जिहाद’ का प्लान सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की एक रिपोर्ट यह पूरी साजिश सामने आई है। एसएसबी ने बेतिया प्रशासन को इसकी जानकारी देते हुए अलर्ट कर दिया है। इस खुलासे के बाद पूरा तंत्र हरकत में आ गया है और भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। जालिम मुखिया के नापाक मंसूबों का खुलासा (फाइल फोटो) भारत में कोरोना फैलाने की एक साजिश नेपाल में रची जाने का खुलासा हुआ है। पाकिस्तान की शह पर ऐसा किया जा रहा है। इसका पूरा प्लान जालिम मुखिया ने तैयार किया है। जालिम हथियारों का तस्कर है। नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी की राजनीति में भी सक्रिय है। जालिम की योजना भारत में नेपाल की सीमा से कोरोना पॉजिटिव लोगों की एंट्री कराने की है। इसके लिए करीब तीन सौ मुसलमान नेपाल के चंदनबसरा तथा खैरवा की मस्जिद और मदरसे में जमा हैं। इनमें कुछ भारतीय हैं। कुछ पाकिस्तानी। जो भारतीय मस्जिद में जमा हैं वे अलग-अलग इस्लामी मुल्कों में काम करते हैं। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की एक रिपोर्ट यह पूरी साजिश सा...

यहाँ मोदी का नहीं हमारा कानून चलता है’: दीया जलाने पर रेवंत सिंह की हत्या, हमलावर मुस्लिम पड़ोसी

Image
‘यहाँ मोदी का नहीं हमारा कानून चलता है’: दीया जलाने पर रेवंत सिंह की हत्या, हमलावर मुस्लिम पड़ोसी रेवंत सिंह की पत्नी तीन साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और हर माह उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए जाना होता है। एक भाई है, उनकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं है। चार छोटे बच्चे हैं, जिनके लिए खाना-पीना बनाने से लेकर अपनी पत्नी का ध्यान रखने वाले अकेले रेवंत सिंह ही थे। थाली-ताली बजाने पर रेवंत सिंह की हत्या (प्रतीकात्मक चित्र) रेवंत सिंह मर गए। उनका कसूर यह था कि उन्होंने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दिन थाली-ताली बजाई थी। रामनवमी पर अपने घर में दीया जलाया था। यह उनके पड़ोस में रहने वाले कुछ मुस्लिम युवकों को नागवार गुजरा और उन्होंने रेवंत पर एक दिन घात लगाकर हमला कर दिया। 5 दिन कोमा में रहने के बाद 9 अप्रैल को उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना राजस्थान की है। रेवंत की मौत ने उनके पूरे परिवार को बेसहारा कर दिया है। गड़ी चंपावत निवासी सांग सिंह (राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जैसलमेर के जिला अध्यक्ष) और मूल सिंह राठौड़ (माड़वा अध्यक्ष, राष्ट्रीय राजपूत...

तमिलनाडु: 24 घंटे में 96 नए कोरोना पॉजिटिव आए सामने, 84 तबलीगी जमात से जुड़े, कुल 834 में 763 मरकज की सौगात

Image
तमिलनाडु: 24 घंटे में 96 नए कोरोना पॉजिटिव आए सामने, 84 तबलीगी जमात से जुड़े, कुल 834 में 763 मरकज की सौगात देश में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या के बीच तमिलनाडु से लोगों की आँखे खोल देने वाले आँकड़े सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पेश की गई रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु में पिछले 24 घंटो के भीतर 96 नए केस सामने आए हैं, चौंकाने वाली बात यह कि इनमें से 84 केस तबलीगी जमात से जुड़े हुए हैं। इसी के साथ पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 834 हो गई है। राज्य की स्वास्थ्य सचिव बीला राजेश ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि तमिलनाडु में बुधवार शाम से किसी संक्रमित व्यक्ति की मौत नहीं हुई है बल्कि ठीक हो चुके 27 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 96 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 84 संक्रमित लोग दिल्ली निजामुद्दीन में आयोजित तबलीगी जमात के कार्यक्रम से जुड़ हुए हैं। स्वास्थ्य सचिव बीला राजेश ने आगे बताया कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण का आँकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। इसी के साथ अब राज्य मे...